किसानों की आय बढ़ाने का काम कर रही भाजपा सरकार – विधायक

ब्यूरो /गोण्डा।  किसान कल्याण मिशन के अंतर्गत किसान मेला, गोष्ठी, प्रदर्शनी एवं कृषक संवाद का आयोजन विधानसभा गौरा के अंतर्गत विकास खंड बभनजोत मुख्यालय पर आयोजित किया गया, जिसमें क्षेत्रीय विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर मेले का शुभारंभ किया। मेले में मुख्य रूप से किसानों की आय कैसे दोगुनी हो इस पर व्यापक चर्चा हुई।

विधायक ने अपने संबोधन में किसानों को बताया कि जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार केंद्र व उत्तर प्रदेश में आई है, तब से निरंतर किसानों की आय बढ़ाने का पूरा प्रयास किया है। किसानों को किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसानों का कर्जा माफ करने का काम भाजपा सरकारों द्वारा किया गया है। विधायक ने बताया कि गोंडा जिले में लगभग 641 करोड़ कर्ज माफ किया गया है। कृषि यंत्रों पर छूट भी दिया गया। कृषि के साथ-साथ पशुपालन, मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती पर जोर दिया गया। मेले में लगभग 20 विभागों का पंडाल लगाया गया है जिसमें अपने-अपने विभागों की किसानों को जानकारी दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button