आर्य हैं हम आर्य व्रत राष्ट्र हमारा है

ॐ…आर्य हैं हम, आर्य व्रत राष्ट्र हमारा है।
लोक कल्याणी हैं हम, सबका कल्याण जीवन सन्देश हमारा है।।

वसुदेव कुटुम्भकम के उद घोषक हैं हम,
वसुन्धरा को स्वर्ग बनाना हमारी जीवन धारा है।।

सत्य मार्ग के पथिक हैं हम,
सत्य हमे जीवन से भी प्यारा है।।

आवागमन की इस दुनिया के एक राही हैं हम,
मानवता रहे अमर ये हमारी विचारधारा है।।

परमार्थ जीवन का धेय्य के संदेशवाहक है हम,
स्वार्थ मिटाके प्रेम फैलायें यही धर्म हमारा है।।

माता पिता के त्याग की मूर्त हैं हम,
उन्हें जीवित देवी देवता मान, उनकी सेवा ही परम धर्म हमारा है।।

भारत माँ के लाल हैं हम,
इसकी आन, बान और शान के लिये सर्वस्व त्याग,
यह हमें प्राणो से भी प्यारा है।।

धरती माता की संतान हैं हम,
स्वाभिमान, स्वराष्ट्र रक्षा सहित विश्वशान्ति स्थापना लक्ष्य हमारा है।।

आर्य हैं हम आर्य व्रत राष्ट्र हमारा है।
लोक कल्याणी हैं हम,
सबका कल्याण ही जीवन सन्देश हमारा है।।

दिवान चन्द आर्य ( पूर्व निदेशक वित्त ) -भारतीय रेल वित्त निगम भारत सरकार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button