आजादी के अमृत महोत्सव पर तिरंगा यात्रा एवं वालीबाल प्रतियोगिता खिलाडियों को पुरस्कार वितरण

लखनऊ। देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, कल्याणपुर के मुख्यालय कल्याणपुर लखनऊ में आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को एक विशाल तिरंगा यात्रा श्री जगत सिंह राणा जी के आवास ए-87 शिवानी विहार से प्रातः 10ः30 बजे आरम्भ की गई। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व श्री मदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष देवभूमि द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम पंक्ति में भूतपूर्व सैनिक अपने मैडल के साथ मोटर साइकिल पर तिरंगा लगाकर चल रहे थें, द्वितीय पंक्ति में महिलाएं दो पहिया वाहन में तिरंगा लगाकर, तृतीय पंक्ति में वालीवॉल के खिलाड़ी एक ही ड्रेस में चल रहे थे, उसके बाद देवभूमि सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति के पदाधिकारी एवं समस्त क्षेत्रवासी मोटर साइकिल पर झण्डा लगाकर जयकारा के साथ मायापुरी बालीवाल ग्राउण्ड की ओर चल पडें। रास्ते में कई पड़ावों पर झंडा यात्रा में सामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई।

तिरंगा यात्रा ए-87 शिवानी विहार श्री जगत सिंह राणा जी के घर से निकलकर संयोजक श्री भरत सिंह बिष्ट ई-39 शिवानी विहार की तरफ से चलेगी जहॉ पर महिलाओं द्वारा पुष्प वर्षा की जायेगी। उसके बाद श्री खुशहाल सिंह बिष्ट जी, अध्यक्ष महोदय 65 राजीव नगर पर पुष्प वर्षा की जायेगी। यात्रा मेट्रो हास्पीटल होते हुए कंचन बिहारी मार्ग बसेरा मोड पर श्री मदन सिंह बिष्ट, उपाध्यक्ष महोदय के घर पर भी पुष्प वर्षा हुई। इसी तरह पूरे यात्रा मार्ग में कुल 8 स्थानों पर झंण्डा यात्रा में सामिल लोगों पर पुष्पवर्षा की गई।

मायापुरी वालीवाल मैदान में पहॅुचने से पूर्व मायापुरी कालोनी की सम्मानित महिलाओं द्वारा परम्परागत वेशभूषा में तिरंगा यात्रा में सामिल सभी लोगों पर पुष्पवर्षा की मैदान में पहुॅचकर तिरंगा फहराया जायेगा राष्ट्र भक्ति के गीत गाये गये तदोपरांत वालीवाल प्रतियोगिता प्रारम्भ होगी। जिसमें कुल आठ टीमों ने भाग लिया। रोमांचकारी फाइनल मुकाबले में वाटिका बालीबाल क्लब जानकीपुर ए ने अपने ही क्लब की बी टीम को सीधे सेटों में 25़15 एवं 25़20 और 25़19 के अंतर से हराकर विजेता ट्राफी पर कब्जा किया।

इससे पहले लीग मुकाबलों में मायापुरी कल्याणपुरी और गोमतीनगर की टीमों ने अपने उत्कृष्ट खेल से दर्शकों का दिल जीत लिया। समिति द्वारा प्रतियोगिता का सर्वश्रेष्ठ खिलाडी का पुरस्कार श्री अदीब को दिया गया जबकि सर्वश्रेष्ण रक्षक के रूप में सार्थक और आलराउंड उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कादिर को पुरस्कृत किया गया। अहमद को उनके ताबडतोड अटैक के लिए सर्वश्रेष्ठ अटैकर का अवार्ड दिया गया। मायापुरी टीम के अमन वर्मा को उभरते हुए खिलाडी के सम्मान से नवाजा गया। पुरस्कारों की श्रेणी में वाटिका क्लब बी टीम को उपविजेता ट्राफी प्रदान की गई। प्रथम एवं द्वितीय विजयी टीम को नगर पुरस्कार राशि भी भेंट की गई।

यह राष्ट्रीय पर्व भारत के अजर -अमर सपूतों के प्रति श्रद्धा,आदर और सम्मान की अभिव्यक्ति का पर्व है। देवभूमि समिति द्वारा विशाल तिरंगा यात्रा में 200 मोटरसाइलि सवार ने प्रतिभाग किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button