ईंट-भट्टों को जिग जैग तकनीक से चलाने के दिए निर्देश

यूसुफ खान (धौलपुर) राजाखेडा क्षेत्रा के ईट भट्टा संचालकों के पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों से जुड़े मामलों नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल  आम जनता को जागरूक करने के लिए जिला कलक्टर अनिल कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में उन्होनें राजाखेड़ा क्षेत्रा के ईट भट्टा संचालकों से प्रदूषण नियंत्राण को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि अब पुराने ईंट-भट्टे को बंद कर पीएनजी से ईंट-भट्टे को चलने की तैयारी की जाये। उन्होनें कहा कि अब कोयला से चलने वाले ईंट-भट्टों के बजाय पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस से चलने वाले ईंट भट्टे लगाने के सुझाव दिए। नैशनल ग्रीन ट्राइब्यूनल के दिए गए आदेश अनुसार सभी ईट भट्टे संचालक उनके द्वारा जारी की गाइडलाईन के अनुसार ईंट-भट्टों को जिग जैग तकनीक से चलाने के लिए निर्देश दिए। उन्होनें कहा कि सभी ईट भट्टा संचालक प्रदूषण नियंत्राण बोर्ड के मानकों को पूरा करना सुनिश्चित करें।

उन्होंने प्रदुषण नियंत्राण बोर्ड के क्षेत्राीय अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि पॉल्यूशन की गाईड लाइन की पालना कराने के लिए राजाखेड़ा क्षेत्रा में संचालित ईट भट्टे मालिकों की समस्या समाधान के लिए कैम्प का आयोजन किया जाना सुनिश्चित करें एवं ईट भट्टों को ऑनलाईन आवेदन करने की समस्या को दूर करने के लिए 3 दिवस के लिए ईंजीनियर को नियुक्त किया जाना सुनिश्चित करें।प्रदुषण नियंत्राण बोर्ड के क्षेत्राीय अधिकारी एवं कनिष्ठ पर्यावरण अभियन्ता ने सभी ईट भट्टा संचालकों को बताया कि ईंट भट्ठों की विशेष जांच को आदेश जारी किये गये है। विशेष जॉच वायु प्रदूषण के मानक ईंट भट्ठा संचालकों को पूरा करना होगा। उन्होनें बताया कि जिगजैग तकनीक में ईंट पथाई के लिए बनाया जाने वाला चेंबर जेड तकनीक पर बनता है। यह घुमावदार होता है, उत्पादन अधिक होता है।

चिमनियों के ऊपर वायु प्रदूषण निवारक यंत्रा लगते हैं जिससे धुआं आसमान में उड़ जाता है। बैठक में विद्यायक राजाखेड़ा रोहित बोहरा, ने कहा कि ईट भट्टा संचालक सरकार के नियमों की पालना करते हुए ईट भट्टों का संचालन करें। प्रदुषण नियंत्राण बोर्ड द्वारा बताये गये जिग-जैग तकनीक का इस्तेमाल करते हुए भट्टे तैयार किये जायें। इससे प्रदुषण कम होता है, आमजन के जीवन पर इसका असर नही पड़ता है। बैठक में उपखण्ड अधिकारी राजाखेड़ा देवीसिंह, सहित सभी ईट भट्टा संचालक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button