दिल्ली के कुछ हिस्सों में बारिश से मौसम हुआ सुहावना

नई दिल्ली। दिल्ली के कुछ हिस्सों में शनिवार की सुबह बारिश हुई जिससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। मौसम कार्यालय ने राष्ट्रीय राजधानी (National Capital) में गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया था।

मौसम कार्यालय ने दोपहर 1:50 बजे ट्वीट किया था, ‘‘दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) के लोनी देहात, हिंडन वायु सेना स्टेशन, गाजियाबाद, इंदिरापुरम, छपरौला, नोएडा, दादरी, ग्रेटर नोएडा (Loni Dehat, Hindon Air Force Station, Ghaziabad, Indirapuram, Chhapraula, Noida, Dadri, Greater Noida) और आसपास के क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।’’ दिल्ली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह भी भारी बारिश हुई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार न्यूनतम तापमान पांच डिग्री घटकर 22.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। मौसम कार्यालय ने पूर्व में कहा था कि दिल्ली में शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटों में सात मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button