“मुंबई”  की यात्रा पर राज नागर

संवाददाता (दिल्ली)रंगमंच के मजे हुए अभिनेता राज नागर इन दिनों दिल्ली से अधिक मुंबई में सक्रिय हैं। किसान आन्दोलन के दरम्यान एक मंच नाटिका में किसानों को प्रभावित कर भावविभोर करनेवाले राज अचानक दिल्ली के रंगमंच जगत में चर्चित हो गए। लेकिन, एक ओर जहाँ बधाइयाँ मिलीं, दूसरी ओर दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा आलोचना का भी शिकार हुए। मगर, एक बात स्पष्ट हो गई, राज नागर एक सुलझे अभिनेता हैं।

दिल्ली में वह टेलीविजन धारावाहिकों में भी काम करते हैं, पर, वह नुक्कड़ नाटक व रंगमंच नाटकों को लेकर अत्यधिक लोकप्रिय हैं। इस नाटक के पश्चात राज को एक फीचर फिल्म का भी ऑफर मिल गया। राज को मिल गया मुंबई जाने का पासपोर्ट ।

राज नागर को जो मनोरंजक फिल्म मिली है उसका शीर्षक है – “मुंबई टू आगरा”। इस फिल्म में राज एक नकारात्मक भूमिका निभा रहे हैं।  राज इस फिल्म को लेकर काफी आशान्वित हैं। “मुंबई टू आगरा” के निर्देशक अमिताभ कुमार और निर्माता सुजैल खान हैं।

मुंबई आगमन पर एक भेंटवार्ता में राज ने इसे बॉलीवुड में दाखिल होने के लिए दस्तक देनेवाली फिल्म कहा। इस अवसर पर टीवी सीरियल्स व म्यूजिक अलबम करनेवाली नवोदित अभिनेत्री  सोनल  निश्चल, “तीतर फंदा” फेम निर्देशक कैलास डांगी और शिवकुमार राजपूत भी उपस्थित थे।Attachments area

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button