टेक्‍नो ने दिल्ली में अपना पहला एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट लॉन्च किया

नई दिल्ली: वैश्विक प्रीमियम स्मार्टफोन ब्रांड टेक्‍नो (TECNO) ने अपने ग्राहकों के खरीदारी अनुभव को बेहतर बनाने के लिए अपने पहले एक्‍सक्‍लूसिव रिटेल आउटलेट के लॉन्च की घोषणा की है। यह आउटलेट पूर्वी दिल्ली के मध्य में टेक्‍नो ब्रांडेड लक्ष्मी नगर मेट्रो स्टेशन पर स्थित है, जो दिल्ली के सबसे व्यस्त मोबाइल क्लस्टर बाजारों में से एक है। ब्रांड के ‘स्टॉप ऐट नथिंग’ विज़न के अनुरूप, यह टेक्‍नो की एक और पहल है जो न केवल एक आसान रिटेल अनुभव प्रदान करने के लिए कंपनी की प्रतिबद्धता पर जोर देती है, बल्कि अपने टार्गेट ऑडिअंस के साथ ब्रांड के जुड़ाव को भी मजबूत करती है।

इस आउटलेट में टेक्‍नो के सभी प्रोडक्‍ट लाइन पोर्टफोलियो के सबसे लोकप्रिय स्मार्टफोन उपलब्‍ध होंगे। इसमें कैमरा-सेंट्रिक कैमॅन सीरीज, दमदार पोवा सीरीज और स्‍पार्क सीरीज शामिल हैं। एक्सक्लूसिव रिटेल आउटलेट में उपलब्ध कुछ उत्पादों में टेक्‍नो पोवा, कैमॅन 16, स्पार्क 7 सीरीज सहित कई अन्य शामिल हैं।

टेक्‍नो का यह अनूठा रिटेल अनुभव ब्रांड की जागरूकता और जुड़ाव बढ़ाने में भी मदद करेगा। मेट्रो स्‍टेशन के माध्‍यम से यात्रा करने वाले लोगों की संख्‍या यहां काफी अधिक है और इससे इस आउटलेट में लोगों की आवाजाही बनी रहेगी।

इस साल की शुरुआत में, ब्रांड टेक्‍नो ने भारतीय बाजार के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराते हुए कई अन्य पहल भी की हैं। इनमें से कुछ पहलों में बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना की ब्रांड एंबेसडर के रूप में नियुक्ति और साथ ही मुंबई में टेक्‍नो मरोल नाका मेट्रो स्टेशन की रीब्रांडिंग शामिल है।

टेक्‍नो विभिन्न कीमत वर्ग में अपनी उत्‍पाद पेशकश को मजबूत बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहा है, भारत में हाल में 11 मिलियन+ यूनिट की बिक्री करने की ब्रांड की उपलब्धि इस तथ्य का प्रमाण है कि टेक्‍नो अपने भारतीय ग्राहकों की संवेदनशीलताओं को सफलतापूर्वक पूरा कर रहा है। हाल ही में काउंटरपॉइंट की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी ने पहले ही भारत में 5,000-10,000 रुपये की श्रेणी में एलीट ‘टॉप 6 स्मार्टफोन ब्रांड्स’ क्लब में अपनी जगह मजबूत कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button