बिहार भाकपा और किसान सभा के अध्यक्ष पूर्व विधायक राम चन्द्र सिंह यादव नहीं रहे

पटना, 12 मई। भारतीय कम्यनिस्ट पार्टी के राज्य सचिवमंडल ने पार्टी के वरिष्ठ नेता, बिहार राज्य किसान सभा के अध्यक्ष एवं औरंगाबाद जिला के रफीगंज के पूर्व विधायक कामरेड राम चन्द्र सिंह यादव के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है और पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की है तथा उनके शोक संतप्त परिवार सहित समस्त प्रियजन को संवेदना प्रेषित की है। वे 71 वर्ष के थे और लम्बे काल से बीमार चल रहे थे। उन्हें पत्नी सहित दो पुत्र और चार पुत्रियाँ हैं।

कामरेड राम चन्द्र सिंह यादव पूर्व विधायक का निधन कल दिनांक- 11 मई, 2021 को महाबुद्धा नर्सिंग होम अस्पताल गया में हो गया। उनका दाह संस्कार पैतृक गाँव बारूण में की गयी।


राज्य कार्यालय से जारी प्रेस बयान में कहा गया है कि दिवंगत कामरेड रामचन्द्र सिंह यादव 1995 से 2000 ई. तक औरंगाबाद जिला के रफीगंज विधान सभा क्षेत्र से पार्टी के विधायक रहे।

उनका जन्म 28 मार्च,1950 को औरंगाबाद जिला के बारुण के मुंषीविगहा गांव में हुआ था। उन्होंने उच्च षिक्षा बारुण हाई स्कूल तथा जैन. काॅलेज, सासाराम से बी.एस.सी. की शिक्षा प्राप्त की थी। वे छात्र जीवन में ही छात्र के संगठन ए.आई.एस.एफ. से जुड़ गये थे और 1967 में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के सदस्य बन गये। बी.एस.सी. उत्तीर्ण करने के बाद ओबरा में षिक्षक के पद पर नौकरी करने चले गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button