महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में कुष्ठ जागरूकता में क्विज विजेताओं को पुरस्कार

चन्दौली। महेंद्र टेक्निकल इंटर कॉलेज में छात्र और छात्राओं को कुष्ठ रोग और पेप प्लस प्लस के प्रति जागरूक किया गया और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन करके उनकी जानकारी का परीक्षण किया गया। बताते चले कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत महेंद्र टेक्निकल इंटर कालेज चन्दौली के प्रांगण में छात्र एवं छात्राओं को कुष्ठ रोग और पेप प्लस प्लस के बारे मे जागरूक कर कुष्ठ रोग के सम्बंधित प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा विजेताओं को जिला सूचना अधिकारी डॉ सुरेंद्र पाल, जिला पर्यवेक्षक पेप प्लस प्लस विवेक सिंह और प्रधानाचार्य डॉ आर सी शुक्ला के द्वारा पुरस्कार दिया गया।

इस दौरान प्रथम पुरस्कार रजत कुमार मौर्या, द्वितीय पुरस्कार अनुपमा कुमारी, तृतीय पुरस्कार निशा यादव को सांत्वना पुरस्कार गुड़िया मौर्या और रिमझिम सिंह दिया गया। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी डॉ सुरेन्द्र पाल ने उपस्थित छात्र और छात्राओं को सम्बोधित करते हुए यह अनुरोध किया कि जनपद को कुष्ठ रोग मुक्त बनाने में सबके सहयोग कि जरुरत होगी।

खास तौर पर बच्चों को स्वयं जागरूक होकर अपने परिवार और आस पड़ोस को भी जागरूक करने की जरूरत है। पेप प्लस प्लस परियोजना एनएलआर इंडिया और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से भारत के दो जिलों चन्दौली और फतेहपुर मे चल रही है। इस परियोजना के माध्यम से आने वाले समय में जनपद कुष्ठ रोग उन्मूलन के प्रति एक मॉडल जिला बनेगा।जिला पर्यवेक्षक पेप प्लस प्लस विवेक सिंह और जिला मुख्यालय पर्यवेक्षक डॉ तपेश्वर राम ने बताया कि स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न प्रकार के माध्यमों से लोगो को जागरूक किया जा रहा है। कुष्ठ रोग कोई पूर्व जन्म का पाप नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button