कोलगेट-पॉमोलिव का वेदशक्ति ऑईल पुलिंग लॉन्च

नई दिल्ली। देश में ओरल केयर में मार्केट लीडर, कोलगेट पॉमोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने अपने नैचुरल्स पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए वेदशक्ति ऑईल पुलिंग लॉन्च किया है। इसमें आयुर्वेद की सदियों पुरानी विधि और ओरल केयर में कोलगेट इंडिया की विशेषज्ञता का समावेश है, जो ओरल हैल्थ के फायदे प्रदान करने के लिए मशहूर है। ऑईल पुलिंग एक प्राचीन ओरल ‘क्रिया’ है। इसका परामर्श आयुर्वेद के अभिलेख रोज सुबह अपनी दिनचर्या के एक महत्वपूर्ण अंग के रूप में देते हैं। अपनी मौजूदा ओरल दिनचर्या में ऑईल पुलिंग का समावेश करने से अशुद्धियां दूर होती हैं और ओरल हैल्थ में सुधार होता है, जिससे मुंह की समस्याएं दूर रहती हैं। नए उत्पाद के लॉन्च पर अरविंद चिंतामणि, वाईस प्रेसिडेंट, मार्केटिंग, कोलगेट-पॉमोलिव (इंडिया) लिमिटेड ने कहा कि हम वेदशक्ति ऑईल पुलिंग लॉन्च करके बहुत उत्साहित हैं। 5 ऑईल्स का एंटीऑक्सीडेंटयुक्त यह मिश्रण हर किसी को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इसके उन्हें अनेक फायदे मिलेंगे। वेदशक्ति टूथपेस्ट एवं वेदशक्ति माउथ प्रोटेक्ट स्प्रे के साथ हम अब ओरल केयर सॉल्यूशंस की एक श्रृंखला प्रदान कर रहे हैं, जो आपके मुंह को साफ रख उसे डिटॉक्सिफाई करेगी, ताकि आप सेहतमंद बने रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button