किसानों को सरकार की किसान समर्थक नीति से कराया अवगत

बागपत जिला पंचायत कार्यालय में बागपत के विधायक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता योगेश धामा ने चौधरी चरण सिंह की जयंती के मौके पर किसानों को भारत सरकार की किसान समर्थक नीतियों के बारे में अवगत कराया।

बताया कि पहली बार किसी सरकार ने किसानों की आय दोगुनी करने की बात कही है। वर्तमान किसान कानूनों के द्वारा निश्चित रूप से किसानों की आय दुगनी की जाएगी। किसानों को बिचौलियों से छुटकारा मिलेगा।  न्यूनतम खरीद मूल्य और मंडी समिति जारी रहेगी।

भाजपा वरिष्ठ नेता मनोज आर्य एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश में अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं सुचारू रूप से चलाई हुई है, जिससे प्रदेश की जनता बहुत प्रसन्न है। प्रदेश में माफिया राज खत्म हो गया है। इस अवसर पर   मनुपाल बंसल, मास्टर रमेश कुशवाहा, रणबीर चौधरी, जयवीर, हरबीर ठाकुर, नीरज राजपूत, संजय उपाध्याय मंडल अध्यक्ष अमीनगर सराय आदि गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button