लैंड रोवर डिफेंडर 90 की भारत में बिक्री शुरू

  • कभी न रुकने की क्षमता : शॉर्ट व्हील बेस और कम से कम ओवरहैंग्स के नतीजे के रूप मे यह ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर काफी शान से चलती है। न्यू डिफेंडर 90 को अब तक बनी सबसे सक्षम लैंड रोवर मानी जाती है
  • छह सीटों की व्यावहारिकता : न्यू डिफेंडर 90 में छह लोगों के बैठने की जगह है। इसका श्रेय इनोवेटिव फ्रंट जनरल जंप सीट को दिया जाना चाहिए
  • पावर ट्रेन्स : यह 3 पावर ट्रेन्स, 2.0 लीटर पेट्रोल, 3.0 लीटर पेट्रोल और 3.0 लीटर डीजल में उपलब्ध है
  • कीमत : भारत में डिफेंडर 90 की कीमत की शुरुआत 76.57 लाख रुपये की एक्सशोरूम से होती है

नई दिल्ली : जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने आज यह घोषणा की कि डिफेंडर 110 के सफल लॉन्‍च के बाद भारत में डिफेंडर 90 की बिक्री शुरू हो गई है। डिफेंडर 90 तीन पावर ट्रेन विकल्पों में उपलब्ध है, 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, जो 221 किलोवॉट की पावर और 400 एनएम का टॉर्क देती है, 3.0 लीटर पेट्रोल इंजन, जिसमें 294 किलोवॉट की पावर और 550 एनएम का टॉर्क है और 3.0 लीटर डीजल इंजन, जो 221 किलोवॉट की पावर और 650 एनएम का टॉर्क प्रदान करती है। डिफेंडर 90 की कीमत की शुरुआत भारत में 76.57 लाख रुपये, एक्सशोरूम से होती है।

गुआर लैंड रोवर इंडिया के प्रेसिडेंट और प्रबंध निदेशक रोहित सूरी ने कहा, “डिफेंडर 110 की मांग दिन पर दिन बढ़ती जा रही है। डिफेंडर 90 के लॉन्‍च से डिफेंडर और लैंड रोवर ब्रैंड का आकर्षण और बढ़ेगा। हम लैंड रोवर के डिजाइन की शानदार मिसाल के रूप में डिफेंडर 90 की पेशकश से काफी खुश हैं। यह अब तक की सबसे मजबूत और सबसे सक्षम लैंड रोवर हैं। यह ऊबड़-खाबड़ सड़कों पर काफी सुविधाजनक और आराम से चलने वाली और कभी न रुकने वाली परफॉर्मेंस देती है और नए जमाने की कनेक्टिविटी से खुद को जोड़ती है।“

इनोवेटिव फ्रंट सेंट्रल जंप सीट की बदौलत डिफेंडर 90 में ग्राहकों को छह सीट का व्यावाहरिक स्पेस दिया गया है। इसमें 21वीं सदी की टेक्नोलॉजीज को अपनाया गया है। लैंड रोवर के पीवी इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ इसमें एक सहज इंटरफेस और हमेशा रेस्पांस देने के लिए अपनी बैकअप बैटरी भी है। एडवांस-सॉफ्टवेयर-ओवर-द-एयर अपडेट्स भी यह सुनिश्चित करते हैं कि उपभोक्ता हर समय नवीनतम सॉफ्टवेयर से लाभ उठा सकें, चाहे वह दुनिया में कहीं भी हों।

डिफेंडर 90 का कॉन्फिगरेबल टेरेन रेस्पॉन्स किसी भी ऊबड़-खाबड़ और कच्ची सड़क पर चलने के लिए गाड़ी के सेटअप को ठीक करने की ड्राइवर को इजाजत देता है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था। टेरेन रेस्पॉन्स 2 सिस्टम में नया वेड प्रोग्राम भी शामिल है, जो पानी में ड्राइविंग करते समय सारे व्हीकल सिस्टम को इसके अनुकूल बनाने का फिर से जबर्दस्त आश्वासन देता है।

न्यू डिफेंडर 90 कई मॉडलों में उपलब्ध है, जिसमें डिफेंडर, एक्स-डायनैमिक और डिफेंडर एक्स शामिल है। इसके अलावा डिफेंडर और एक्स-डायनैमिक एस, एसई और एचएसई स्पेसिफिकेशन पैक्‍स के साथ आएंगी।

उपभोक्ता पहले लॉन्च की गई लैंडरोवर गाड़ियों की तुलना में डिफेंडर को और ज्यादा तरीके से अपनी पर्सनैलिटी के अनुकूल बनाने में सक्षम होंगे। इसके लिए चार एक्सेसरी पैक, द एक्सप्लोरर, एडवेंचर, कंट्री और अर्बन पैक दिए गए हैं, जो हर डिफेंडर को विशेष रूप से सिलेक्ट की गई एन्हैंसमेंट की रेंज के साथ एक अलग और स्पेशल करैक्टर देती है।

डिफेंडर 90 के बारे में और अधिक जानने के लिए कृपया www.landrover.in पर जाएं।
भारत में लैंड रोवर का उत्पाद पोर्टफोलियो
भारत में लैंड रोवर रेंज में रेंज रोवर इवोक (64.12 लाख रूपये से शुरू),  डिस्‍कवरी स्‍पोर्ट (65.30 लाख रूपये से शुरू), रेंज रोवर वेलार (79.87 लाख रूपये से शुरू), डिफेंडर 110 (83.38 रूपये से शुरू), रेंज रोवर स्‍पोर्ट (91.27 रूपये से शुरू), रेंज रोवर (210.82 रूपये से शुरू) । सभी उल्लेखित कीमतें भारतमें एक्स-शोरूम की कीमतें हैं।
भारत में जगुआर लैंड रोवर रिटेलर नेटवर्क
जगुआर लैंड रोवर के वाहन 28 अधिकृत आउटलेट्स के माध्यम से 24 शहरों में अहमदाबाद, औरंगाबाद, बेंगलुरू, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, चेन्नई, कोयंबटूर, दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, कोच्चि,
करनाल, लखनऊ, लुधियाना, मंगलौर, मुंबई, नोएडा, पुणे, रायपुर, विजयवाड़ा और सूरत में उपलब्ध हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button