गाइडलाइन को चुनौती देने वालो पर पुलिस प्रशासन सख्ती बरतने पर मजबूर

सम्राट कुमार/अमरुल आलम खान (मोतिहारी/सुगौली) :- लॉकडाउन .2को पूर्ण सफल बनाने के लिए  पुलिस प्रशासन दिखा एक्शन मोड में   लगातार गश्ती करते नजर आ रहे हैं। गाइडलाइन को चुनौती देने वालों से अब पुलिस प्रशासन सख्ती से पेश आ रहे हैं।

इसके पीछे का मकसद केवल कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण की चैन को तोड़ना है।

शुक्रवार को लॉकडाउन का सख्ती से अनुपालन करवाने को लेकर सुगौली में  थाना प्रभारी विवेक जयसवाल के नेतृत्व में पुलिस के जवान उतरे मुख्य बाजार में कराया शक्ति से लॉक डाउन का पालन ।

नगर पंचायत के मुख्य मार्ग, बाजार समेत अन्य जगहों पर दल बल के साथ गश्ती की गई। पुलिस प्रशासन को देख अनावश्यक घूमने वालों में अफरा तफरी मच गई  सुगौली में लॉकडाउन का उलंघन करने वाले पर पुलिस प्रशासन  सख्त करवाई कर रही है।

थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल ने कहा कि लॉकडाउन का पालन हर हाल में करना है।

नहीं करने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी का जन सामान्य पर सकारात्मक असर पड़ता दिख रहा है।निर्देश के आलोक में निर्धारित दुकान बंद देखी गई।बाजार की गलियों में सन्नाटा पसरा दिखा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button