किसानों का चक्काजाम और सोशल मीडिया पर दिल्ली पुलिस की पैनी नजर

नई दिल्ली। किसान संगठनों द्वार शनिवार को किये जाने वाला चक्का जाम से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस इस पर कोई गड़बड नहीं होने देगी। दिल्ली पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोशल मीडिया पर कड़ी नजर बनाये रखेगी। दिल्ली पुलिस के पीआरओ चिन्मय बिस्वाल ने शुक्रवार को प्रेस को बताया कि किसान संगठनों द्वारा बुलाया गया चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली पुलिस ने सभी सीमाओं पर सुरक्षा को बढ़ा दिया है। ताकि किसी प्रकार के उपद्रवी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्रवेश न कर सकें और हिंसा न कर सके। पीआरओ के अनुसार दिल्ली पुलिस या अन्य चीजों के बारे में किसी तरह की अफवाहें न फैलाई जाएं इसे सुनिश्चित करने के लिए हम सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली सभी सामग्रियों पर नजर रखा जायेगा। हम पड़ीसी राज्यों के पुलिस बल के भी संपर्क में भी रहेंगे।


बताते चले कि नये कृषि कानूनों को वापस लेने और एमएसपी को कानूनी रूप देने की मांग को लेकर करीब दो महीने के अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर किसान जमे हुए हैं। किसान संगठनों ने 6 फरवरी को देशभर के राष्ट्रीय और राज्य मार्गों के साथ ही एनसीआर में भी दोपहर 12 से से दोपहर तीन बजे तक चक्का जाम करने का ऐलान किया है। हालांकि भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बता दिया है कि यह चक्का जाम दिल्ली में किया जाएगा। टिकैत कहा कि जो लोग प्रदर्शन स्थल पर नहीं आ पाए वो अपनी-अपनी जगहों पर शांतिपूर्ण चक्का जाम करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button