आप सांसद संजय सिंह ने कांग्रेस और भाजपा की मिलीभगत का लगाया आरोप

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने किसान मुद्दे पर मुद्दे न उठाने को लेकर कांग्रेस और भाजपा की साठगांठ का आरोप लगाया है। संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस ने संसद में किसानों के मुद्दे को अलग से और आक्रामक तरीके से नहीं उठाने के लिए भाजपा के साथ मिली हुई है। श्री सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि कांग्रेस को केन्द्र सरकार द्वारा लागू विवादास्पद कृषि कानूनों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए। बुधवार को राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता तीनों सदस्यों को दिन भर के लिए सदन की कार्यवाही बाधित करने के लिए निलंबित कर दिया गया। बाद में मार्शल की मदद से सदन से उन्हें बाहर किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button