संयुक्त किसान संगठन के आह्वान पर में मधुबनी भारत बंद

मधुबनी (बिहार)। 26 मार्च संयुक्त किसान संगठन के आह्वान पर भारत बंद में मधुबनी में भी महागठबंधन दलों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी, बिहार राज्य किसान सभा, बिहार महिला समाज एवं ट्रेड यूनियन के कार्यकर्ताओं द्वारा सुबह 9 बजे से 11 बजे तक मधुबनी रेलवे स्टेशन के मुख्य सड़क को जाम किया गया।

उसके बाद जयनगर-राजेन्द्र नगर इंटरसिटी ट्रैन को मधुबनी स्टेशन पर रोका गया।

केंद्र सरकार के किसान मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ देश व्यापी जनान्दोलन जारी है। एक तरफ महंगाई, बेरोजगारी एवं आर्थिक मंदी से त्रस्त जनजीवन दूसरी तरफ देश के विकास में अग्रणी भूमिका में रहने वाले 70 प्रतिशत से अधिक मजदूरों एवं किसानों का माली हालत दयनीय हो रहा रहा है।

रोजगार देने वाली सभी संस्थाओं कर बेचने के तरफ अग्रसर केंद्र सरकार किसानों की खेती एवं खेत को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का कानून बना चुकी है।

उसपर भी आंदोलन करने वालों को राष्ट्रविरोधी कहकर जेल कर अंदर बन्द किया जा रहा है।

बिहार विधान सभा मर पुलिसिया अराजकता से माननीय प्रतिनिधियों के साथ दुर्व्यवहार , मारपीट एवं महिला विधायक के साथ अमानवीय व्यवहार से हमारा संविधान एवं लोकतंत्र शर्मसार हुआ है।

देश एवं राज्य कर सत्ता पर काबिज लोग खुद आंदोलन से निकल कर आये है परंतु आज फासिस्टों के इशारे पर आंदोलकारियों , छात्रों एवं नौजवानों को आंदोलन करने से डरा रही है। देश एवं राज्य के बदहाली के लिए जिम्मेवार सरकारी तंत्र के खिलाफ भारत बंद एवं सड़कों पर अन्य संघर्ष अनवरत जारी रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button