शिक्षा का बाजारीकरण होने से रोका जाए
गाजीपुर,1 नवम्बर 2023। जीवन की प्रमुख आवश्यकता शिक्षा का बाजारीकरण किया जा रहा है। यह आम आदमी की पहुँच से दूर हो चुकी है।इसको प्रतिक्रियावादी दिशा दी जा रही है।यह ऐसी चीज है जिसके बल पर समाज में अपना स्थान बना सकते है।प्रत्येक प्रकार का विश्लेषण कर सकते है।इसे सस्ता,सर्व सुलभ बनाने के लिए एक देश,एक शिक्षा नीति लागु करना ही देश हित मे होगा। उक्त बातें भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य अमेरिका सिंह यादव ने पचारा ब्रांच कमेटी की स्थानीय ग्राम में संपन्न हुई बैठक में कहा। उन्होंने आगे कहा कि आज वैज्ञानिक युग है।शिक्षा भी वैज्ञानिक होनी ही चाहिए।लेकिन वर्तमान सरकार इसे अवैज्ञानिक बनाने पर तुली हुई है।
विषय वस्तु को अन्धविश्वासों,संप्रदायिकता, मजहबी, देश के नागरिको में विभाजनकारी भावना भर् देना चाहती है। ताकि लोग आपस में लड़ते रहें।सही विवेकशील न बन सके।और शोषण कारी, असमानता पर आधारित व्यवस्था चलती रहे। इसी लिए इसे महँगी,सामान्य जन से दूर कर रही है।वर्तमान सरकार झूठ को प्रचारित कर ,वास्तविकता से दूर अपना अच्छा चेहरा दिखलाने की कोशिस कर रही है।इसलिए जनता में इनको बेनकाब करने हेतु व्यापक अभियान चलाना होगा और साथ ही साथ संगठन को मजबूत करना होगा। बैठक में ब्लॉक मंत्री बच्चेलाल यादव ने कहा कि डबल इंजन की सरकार प्रत्येक मोर्चे पर विफल है।
इसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है।हमे लोगों के बीच जाना होगा। ब्रांच मंत्री वहीद अंसारी द्वारा प्रस्तुत रिपोर्ट पर हंसनैन अंसारी,गणेश राम,बेचू कश्यप,हामिद,अजरुद्दीन, आदि ने अपना विचार रखा।अंत में संगठन को मजबूत करने हेतु कई निर्णय लिए गये।इसमें आलू,बाजरा, धान आदि का लाभकारी मूल्य घोषित करने की मांग शासन,प्रशासन से की गई।अध्यक्षता क्षेत्र पंचायत सदस्य कामरेड पारस कुशवाहा ने किया।