प्रभारी मंत्री अनिल राजभर ने विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया

संवाददाता/बहराइच। योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर प्रदेश सरकार के विभिन्न क्षेत्रों में ‘‘रिफार्म, परफार्म तथा ट्रांसफार्म’’ सम्बन्धी कार्यों, उपलब्धियों, विभिन्न क्षेत्रों में किए गए कीर्तिमानों की जानकारी जनता तक पहुॅचाये जाने के उद्देश्य से 19 से 24 मार्च 2021 तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के शुभारम्भ अवसर पर महाराज सिंह इण्टर कालेज में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

इस मौके पर प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी, चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर तैयार की गई जिले स्तर का ‘‘विकास पुस्तिका’’ का विमोचन, विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के लाभार्थियों को चेक व प्रमाण-पत्र तथा जनसभा का आयोजन किया गया।

मंत्री, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण/प्रभारी मंत्री जनपद बहराइच अनिल राजभर ने विधायक पयागपुर सुभाष त्रिपाठी, महसी सुरेश्वर सिंह, नानपारा श्रीमती माधुरी वर्मा, सदर श्रीमती अनुपमा जायसवाल, बलहा श्रीमती सरोज सोनकर, जिलाधिकारी शम्भु कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन कुमार मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी कविता मीना व अन्य अधिकारियों व गणमान्य लोगों के साथ प्रदेश सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की प्रदर्शनी का अवलोकन कर सम्बन्धित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त की।

प्रदर्शनी के अवलोकन के दौरान आईसीडीएस विभाग के पण्डाल पर मा. मंत्री व विधायकगणों द्वारा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गयी।

महाराज सिंह इण्टर कालेज परिसर में आयोजित प्रदर्शनी में समाज कल्याण, महिला कल्याण, एन.आर.एच.एम., उद्यान, इण्डियन बैंक, उ.प्र. रा.ग्रा. आजीविका मिशन, उद्यम एवं उद्यम प्रोत्साहन, उ.प्र. खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड, श्रम, कृषि, पशुपालन, पंचायत राज विभाग, जिला नगरीय विकास अभिकरण, इण्डियन फार्मर्स फर्टिलाईज़र को-आपरेटिव लिमिटेड, रेशम विकास, बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा प्रदर्शनी पण्डाल लगाये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button