तहसील कल्याण अधिकारी का कार्यालय दोबारा कालका में स्थानांतरित किया जाए: प्रधान सुरेंद्र कुमार चौहान

पंचकूला (सचिन बराड़)। वाल्मीकि सभा के उपाध्यक्ष व शिक्षा सुधार समिति कालका के प्रधान सुरेंद्र कुमार चौहान ने एसडीएम कालका राकेश संधू को तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय दोबारा कालका में स्थानांतरित करवाने हेतु मांग पत्र भेजा है।

मांग पत्र में बताया कि तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय जो कभी कालका में ही हुआ करता था, विगत तीन वर्षों से उसे कालका से पंचकूला शिफ्ट कर दिया गया है।

जिस कारण लोगों को कईं परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा गरीब दलित पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए की जाने वाली कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को बार-बार पंचकूला के चक्कर काटने पड़ते हैं जो की उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है।

चौहान ने कहा कि ऐसे लोग जो पहले ही गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन कर रहे हैं और दूसरी ओर सरकार की किसी भी योजना का लाभ लेने के लिए उन्हें बार-बार बसों आदि में धक्के खाते हुए पंचकूला जाना पड़ता है।

जिनमें से कई लोग बार-बार जाने से परेशान होकर योजनाओं का लाभ ही नहीं ले पाते। उन्होंने जनहित के लिए एसडीएम कालका से तहसील कल्याण अधिकारी कालका का कार्यालय दोबारा कालका में स्थानांतरित करने के लिए मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button