टाटा मोटर्स और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया ने अपनी साझेदारी मजबूत की
- 2018 में शुरू हुई इस साझेदारी को और मजबूत किया जा रहा है
- संपूर्ण पोषण कार्यक्रम, मेडिकल और फिजियोथेरेपी के अलावा विश्वस्तरीय कोचिंग और प्रशिक्षण की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं
- “योद्धाओं” को पूर्ण समर्थन देने के साथ उन्हें इंटरनेशनल टूर्नामेंट में हिस्सा लेने का भी अवसर मिलेग
- टोक्यो ओलंपिक्स 2020 की कुश्ती टीम के सभी सदस्यों को टाटा योद्धा पिक अप व्हीकल्स दिए गए
नई दिल्ली : भारत के सबसे बड़े कमर्शल वाहन निर्माता टाटा मोटर्स और रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (डब्ल्यूएफआई) ने “क्वेस्ट फॉर गोल्ड ऐट पेरिस ओलंपिक्स 2014” की घोषणा कर लंबे समय से चली आ रही अपनी साझेदारी को और मजबूत किया है। यह समग्र विकास से संबंधित संपूर्ण कार्यक्रम है, जिसका एकमात्र लक्ष्य अगले ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है। इस पहल के तहत, डब्ल्यूएफआई टाटा मोटर्स के सहयोग में अलग-अलग आयु वर्ग महिला और पुरुष पहलवानों के विकास और प्रगति पर फोकस करेगा। इन पहलवानों को सही इंफ्रास्ट्रक्चर, प्लेटफॉर्म, अवसर और सुरक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। युवा और प्रतिभावान भारतीय पहलवानों, ‘योद्धाओं’ को विश्वस्तरीय ट्रेनिंग सुविधाओं तक पहुंच प्रदान करना सुनिश्चित किया जाएगा।
सांसद और रेसलिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने “क्वेस्ट फॉर गोल्ड ऐट पेरिस ओलंपिक्स 2014” प्रोग्राम की शुरुआत करते हुए कहा, “2018 से टाटा मोटर्स के समर्पित समर्थन से भारतीय कुश्ती नई ऊंचाइयों पर पहुंची है। पिछले 3 साल में हमारे “योद्धाओं” ने अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 40-50 मेडल जीते हैं। सीनियर वर्ल्ड रेसलिंग चैंपियनशिप में कुश्ती खिलाड़ियों ने 5 मेडल जीते हैं।

टाटा मोटर्स ने टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाली सफल भारतीय टीम के प्रत्येक सदस्य को अपनी टफ एवं रग्ड टाटा योद्धापिक अप देकर सम्मानित किया है। टाटा मोटर्स ने यह गिफ्ट टीम के सदस्यों के प्रति सम्मान व्यक्त करने, उनकी तारीफ करने और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर देश का हीरो बनने और उसकी सफलता का जश्न मनाने के लिए दियादी है। ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि कुमार दहिया, कांस्य पद विजेता बजरंग पुनिया के साथ अन्य साथी “योद्धाओं” को भी यह उपहार दिया है। इसके अलावा टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले अन्य खिलाड़ियों, अंशु मलिक, सोनम मलिक, सीमा विसला, दीपक पुनिया और विनेश फोगाट व्यक्तिगत रूप से इस अभियान को सपोर्ट करने के लिए मौजूद थीं। इन खिलाड़ियों को इस मौके पर टाटा योद्धा पिकअप दी गई।
टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक श्री गिरीश वाघ ने इस मौके पर कहा, “देश भर में कुश्ती के खेल की जड़ें भारत की जमीन से जुड़ी है। दुनिया भर में भारतीय पहलवानों की अंतराष्ट्रीय जगत में शानदार परफॉर्मेंस की समृद्ध विरासत रही है। कुश्ती सभी वर्गों में लोकप्रिय है और अमूमन सभी वर्ग के लोग कुश्ती के खेल में शामिल मर्दानगी, आक्रामकता, सहनशक्ति की परीक्षा, रफ्तार, चपलता और दम के कारण इसे पसंद करते हैं।




