जम्मू की 44 वर्षीय महिला ने अंगदान कर तीन लोगों का जीवन बचाया

राज्य

नई दिल्ली: जम्मू की एक 44 वर्षीय महिला मिस बिंदिया कोहली को हाल ही में ब्रेन डैड घोषित किए जाने के बाद उनकी किडनी, लिवर और काॅर्निया दान कर दिया गया था। गंभीर ब्रेन हैमरेज और उसके बाद कार्डियक अरेस्ट के चलते 16 जनवरी को उन्हें दिल्ली के इन्प्रस्थ अपोलो हाॅस्पिटल्स में भर्ती कराया गया था।

भर्ती करने के बाद उन्हें ब्रेन डैड पाया गया, डाॅक्टरों ने पूरी कोशिश की पर तमाम कोशिश के बावजूद उनकी स्थिति में सुधार कोई सुधर नहीं हुआ। ब्रेन डैड घोषित किए जाने के बाद परिवार वालों ने बताया कि मृतक महिला अपनी मृत्यु के बाद अपने अंग दान देना चाहती थीं, उनके इस फैसले का सम्मान किया गया।

महिला से अंग प्राप्त करने के बाद लिवर इन्द्रप्रस्थ अपोलो हाॅस्पिटल्स में ही एक 40 वर्षीय व्यक्ति में ट्रांसप्लान्ट किया गया, जो पिछले 15 दिनों से आईसीयू में थे और लिवर के इंतज़ार में थे। उनकी एक किडनी 43 वर्षीय महिला को दी गई, जिनमें इससे पहले एक बार किडनी ट्रांसप्लान्ट असफल हो चुका था। दूसरी किडनी दिल्ली के ही एक स्थानीय अस्पताल को दे दी गई। उनके दोनों काॅर्निया आई बैंक को दिए गए हैं।

डाॅ मुकुल वर्मा, सीनियर कन्सलटेन्ट, न्यूरोलोजी ने कहाकि जब मरीज़ को अस्पताल लाया गया था तब वह ज़बरदस्त ब्रेन हैमरेज और कार्डियक अरेस्ट का शिकार हो चुकी थीं। भर्ती के समय उन्हें क्लिनिकली डैड पाया गया और उनकी हालत में सुधार मुश्किल था।

छह घण्टे के अंतर से दो एप्निया टेस्ट किए गए, जिसके बाद 17 जनवरी को उन्हें ब्रेन डैड घोषित कर दिया गया। हमें यह देखकर अच्छा लगा कि परिवारजनों ने उनके अंगदान की इच्छा ज़ाहिर की। इस तरह महिला ने मृत्यु के बाद भी तीन लोगों को जीवनदान दिया है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments