चक्का जामः दस मेट्रो स्टेशन बंद, इंटरचेंज जारी, पुलिस चौकस

नई दिल्ली। देशव्यापी चक्का जाम किसान संगठनों के आह्वान पर किया जा रहा है। चक्का जाम के मद्देनजर दिल्ली एनसीआर में पुलिस प्रशासन सतर्क एवं चौकस नजर बनाए हुए हैं। 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) पर किसानों द्वारा ट्रेक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा से सबक लेते हुए दिल्ली पुलिस ने इस बार सतर्कता बरत रही है। लालकिला, जामा मस्जिद और आईटीओ के आसपास के इलाके को पुलिस प्रशासन ने विशेष सुरक्षा घेरा बना रखा है। दिल्ली एनसीआर में 50 हजार से ज्यादा पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है।


एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो दस स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी दोनों द्वारों को बंद कर दिया गया है। हालांकि स्टेशनों पर इंटरचेंज की सुविधा बनी रहेगी। मंडी हाउस, आईटीओ, दिल्ली गेट, विश्वविद्यालय, लाल किला, जामा मस्जिद, जनपथ, केंद्रीय सचिवालय, खान मार्केट और नेहरू प्लेट आदि मेट्रो स्टेशनों पर यात्री प्रवेश या निकासी नहीं कर पायेंगे।

दिल्ली की सीमाओं-टीकरी बार्डर, सिंघु बार्डर, गाजीपुर बार्डर, दिल्ली-नोएडा बार्डर, दिल्ली-गुरुग्राम बार्डर, भोपुरा बार्डर, लोनी बार्डर, शाहजहांपुर बार्डर और हरियाणा के पलवल में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। अतिरिक्त पुलिस बलों के अलावा मल्टी लेयर बैरिकेडिंग, कंटीले तार तथा सड़कों पर नुकीली कीलें लगाई गई हैं।


किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि देशव्यापी चक्का जाम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड शामिल नहीं है। इन तीनों राज्यों को छोड़कर चक्का जाम दोपहर 12 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। इस दौरान एंबुलेंस, स्कली बसों और जरूरी सेवाओं के यातायात को सुचारू रूप से चलने की रोक नहीं होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button