कड़ाके की ठंड के बीच जमे हैं किसान प्रदर्शनकारी

देश—विदेश

नई दिल्ली। दिल्ली शीत लहर के साथ कडाके की ठंड की चपेट में है, इसके बावजूद केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसान आंदोलनकारी अपनी मांगों को लेकर दिल्ली की सीमाओं पर डटे हुए हैं। दिल्ली में रविवार को पारा लगीाग 3.4 डिग्री सेल्सियत तक गिर गया जो इस ठंड के मौसम में अब तक का सबसे न्यूनतम तापमान है। मौसम विभाग (IMD ) के एक अधिकारी के अनुसार सफदरजंग वेधशाला में रविवार सुबह न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 3.4 डिग्री था जबकि अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक रहने की संभावना है।” चार सप्ताह से चल रहे किसान आंदोलन के कारण सीमा पर कई बिंदुओं पर यातायात (Traffic) के लिए मार्गों में परिवर्तन किया गया है जिसके कारण यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। जब से किसान आंदोलन शुरू हुआ है तब से ही दिल्ली यातायात पुलिस (delhi traffic police) लगातार ट्वीट कर सड़के बंद होने और वैकल्पिक मार्गों से जुड़ी जानकारी यात्रियों को दे रही है। दिल्ली यातायात पुलिस ने रविवार को ट्विटर के माध्यम से बताया कि टिकरी और धंसा बॉर्डर यातायात के लिए बंद है और झटिकारा बॉर्डर केवल दोपहिया वाहनों और पैदल यात्रियों के लिए खोला गया है। दिल्ली यातायात पुलिस के अनुसार हरियाणा जाने वाले लोगों के लिए बदूसराय, रजोकरी एनएच 8, झड़ोदा, दौराला, बिजवासन/बजघेड़ा, कापसहेड़ा, पालम विहार और डूंडाहेड़ा बॉर्डर खुले हैं। यातायात पुलिस (traffic police) के अनुसार नोएडा और गाजियाबाद से दिल्ली आने के लिए गाजीपुर सीमा बंद है। दिल्ली (Delhi) आने वाले लोगों के लिए डीएनडी, आनंद विहार, अप्सरा और भोपुरा बॉर्डर का वैकल्पिक मार्ग के तौर पर अपना सकते हैं। दिल्ली और नोएडा के बीच चिल्ला बॉर्डर केवल एक तरफ से ही खुला है और नोएडा से दिल्ली आने का रास्ता बंद है। यातायात पुलिस के अनुसार “पियाउ मनियारी, सिंघू, औचंदी, सभोली और मंगेश बॉर्डर बंद है। इसके विकल्प के तौर पर लम्पुर, सफियाबाद और सिंघू स्कूल टोल टैक्स बॉर्डर का उपयोग किया जा सकता है।

0 0 votes
Article Rating
Subscribe
Notify of
guest
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments